धर्म और राजनीति का संगम: बिहार में जानकी मंदिर शिलान्यास के साथ जेडीयू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धर्म और राजनीति का संगम: बिहार में जानकी मंदिर शिलान्यास के साथ जेडीयू

-बीजेपी की ताकत में इजाफा, अमित शाह का बिहार दौरा

बिहार/सिमरन मोरया/- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी अपने रिश्ते को मजबूत करने में लगी हैं। वहीं, बिहार चुनाव को लेकर ये भी कहा जाता है कि मिथिलांचल’ का इलाका बिहार की सियासत का धुरी है। दिल्ली की सत्ता का रास्ता जिस तरह से यूपी से होकर गुजरता है, उसी तरह बिहार की सत्ता का फैसला मिथिलांचल के इलाके से होता है। वहीं, अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे लेकर अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि शुक्रवार का दिन पूरे देश और खासकर मिथिलांचल वासियों के लिए सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर का शिलान्यास होगा।

सियासी संदेश देने की रणनीति
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार द्वारा पुनौरा धाम में माता सीता के मंदिर का शिलान्यास एनडीए के लिए एक चुनौती मानी जा रही है। इसके माध्यम से सीतामढ़ी जिले को साधने का ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला बेल्ट में सियासी संदेश देने की रणनीति बनाई जा रही है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, जो मिथिला इलाके के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

67 एकड़ में बनेगा मंदिर
सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर लगभग 67 एकड़ में बनने वाला है। इस भव्य मंदिर के अलावा परिसर में संग्रहालय, सीता वाटिका और लव-कुश वाटिका बनायी जाएगी। पुनौरा धाम में भूमि पूजन का भव्य आयोजन होगा, जिसमें सीएम नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। यहां पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox