नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
डीसीपी अंकित चौहान की निगरानी में साउथ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व एसीपी अरविंद यादव कर रहे थे। टीम ने चार आरोपियों दिनेश उर्फ़ हद्दल, रिजवान उर्फ़ कमांडो, रवि और अजय को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी मिलकर बसों, मेट्रो स्टेशन के पास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे और मौका मिलते ही यात्रियों का मोबाइल या पर्स उड़ा लेते थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 11 मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें ये आरोपी शामिल पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।
इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा