
अनीशा चौहान/- हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। रानिया विधानसभा सीट को लेकर गोपाल कांडा और उनके बीच हुए समझौते पर मनोहर लाल ने कहा कि, “स्थानीय स्तर पर क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, यह अलग बात है, लेकिन हमारा समझौता गोपाल कांडा से हुआ था और उनके लिए ही रानिया सीट छोड़ी गई थी। हालांकि वह जीत नहीं सके।”
AG की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया
विकास बराला की नियुक्ति को लेकर उठे सवालों के जवाब में मनोहर लाल ने साफ किया कि, “प्रदेश सरकार यह तय करती है कि एडवोकेट जनरल (AG) का पद किसे सौंपना है। यह पूर्णत: सरकार का अधिकार क्षेत्र है।”
राहुल गांधी पर किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयान “नरेंद्र मोदी कोई प्रॉब्लम नहीं, बल्कि एक गुब्बारा हैं” पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा, “राहुल गांधी को अखबारों और मीडिया में बने रहने के लिए कोई न कोई बयानबाजी करनी होती है। वे एक बार फिर कुछ बोल गए, इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।”
हरियाणा में क्राइम के आंकड़ों पर सफाई
राज्य में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछे जाने पर मनोहर लाल ने कहा, “यह धारणा फैलायी जा रही है। मैंने खुद पिछले दस वर्षों के आंकड़े देखे हैं, जिनके अनुसार राज्य में अपराध दर में गिरावट आई है। हां, अपराध यदि होते हैं तो उन्हें ट्रेस करना और अपराधियों को जल्द पकड़ना पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि “अपराधों के पीछे कई बार व्यक्तिगत कारण होते हैं, जैसे हाल ही में जींद में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुए विवाद में मर्डर हो गया, जिसे आम अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।”
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस के मौके पर मनोहर लाल ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने अद्भुत विजय प्राप्त की थी। उस युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को मैं नमन करता हूँ।”
बिहार चुनाव को लेकर दिया आत्मविश्वास भरा बयान
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल ने कहा, “वहां भी हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।”





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!