1 अगस्त से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1 अगस्त से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: जेब पर पड़ेगा सीधा असर

अनीशा चौहान/-  हर महीने की तरह अगस्त 2025 में भी कई वित्तीय और उपभोक्ता संबंधी नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में रसोई गैस (LPG), यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड और सीएनजी-पीएनजी (CNG–PNG) की कीमतें शामिल हैं। आइए जानते हैं इन संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से—

1. रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बदलाव
1 अगस्त से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है। हाल ही में कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर की कीमत में ₹41 की कटौती की गई थी। अब देखना होगा कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतें बढ़ती हैं या घटती हैं। यह परिवर्तन क्षेत्रीय टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत पर भी निर्भर करेगा।

2. यूपीआई (UPI) नियमों में बदलाव
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई लेनदेन को और अधिक सुरक्षित, तेज़ और विश्वसनीय बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगे। अब एक दिन में अधिकतम 50 बार ही आप अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे।
इसके अलावा, 30 जून 2025 से सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन से पहले प्राप्तकर्ता का बैंक में रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, नए API नियमों से सिस्टम की तकनीकी समस्याएं भी घटेंगी।

3. क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 अगस्त से कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड की रिवॉर्ड प्वाइंट संरचना और शुल्कों में बदलाव की घोषणा की है।
उदाहरण के तौर पर SBI के SimplyCLICK और Air India SBI Platinum कार्ड में रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नियम बदले गए हैं। Axis Bank ने अपने Vistara क्रेडिट कार्ड में लाभों को संशोधित किया है। वहीं, कुछ बैंकों ने कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क भी बढ़ा दिए हैं।

4. CNG और PNG की कीमतों में बदलाव
तेल और गैस कंपनियाँ हर महीने CNG और PNG की कीमतों में संशोधन करती हैं। हालांकि अप्रैल के बाद से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बार 9 अप्रैल को दाम बदले थे, जिसमें मुंबई में CNG की कीमत ₹79.50 प्रति किलो और PNG की ₹49 प्रति यूनिट हो गई थी। यदि इस बार बदलाव होता है तो यह आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर असर डाल सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox