भारत ने मालदीव को दिया तोहफा!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने मालदीव को दिया तोहफा!

-4,850 करोड़ और 72 सैन्य वाहन समेत कई परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को मालदीव की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मालदीव पंहुचे। इस दौरान आपसी रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होने मालदीव को कई बड़े तोहफे दिए। उन्होंने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) और 72 सैन्य वाहन देने की घोषणा की। साथ ही, भारत की मदद से बने रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया और 3,300 सामाजिक आवास इकाइयों को मालदीव सरकार को सौंपा। इस यात्रा ने भारत और मालदीव के बीच दोस्ती को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पीएम मोदी ने मालदीव की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का वादा किया।

मालदीव को भारत का बड़ा समर्थन
पीएम मोदी ने माले में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ विस्तृत बातचीत की। इस दौरान भारत ने मालदीव को 565 मिलियन अमेरिकी डॉलर (4,850 करोड़ रुपये) की लाइन ऑफ क्रेडिट देने का ऐलान किया। यह राशि मालदीव की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल होगी। इसके अलावा, भारत ने मालदीव की वार्षिक ऋण चुकौती की शर्तों को आसान करने के लिए एक संशोधन समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

रक्षा मंत्रालय भवन और सैन्य सहायता
पीएम मोदी ने भारत की मदद से बने रक्षा मंत्रालय के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच आपसी भरोसे और मजबूत साझेदारी का प्रतीक बताया। इसके साथ ही, भारत ने मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (डछक्थ्) को 72 भारी सैन्य वाहन और अन्य तकनीकी उपकरण सौंपे, जो मालदीव की रक्षा क्षमता को बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, “रक्षा और सुरक्षा में हमारा सहयोग हमारे आपसी विश्वास को दर्शाता है। भारत मालदीव की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में हमेशा सहयोग करेगा।

समुद्री सुरक्षा-कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव
भारत और मालदीव ने कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने का वादा किया। इस कॉन्क्लेव में भारत, मालदीव, श्रीलंका, और मॉरीशस मिलकर समुद्री डकैती, अवैध मछली पकड़ने, और आतंकवाद जैसे खतरों से निपटते हैं। भारत मालदीव को रडार सिस्टम और तटीय निगरानी उपकरण प्रदान करेगा ताकि समुद्री सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सुधार हो। पीएम मोदी ने कहा, “हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, और समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है।

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा
पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन को दोनों देशों के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा, “हमने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने का फैसला किया है। भारत अपने अनुभव मालदीव के साथ साझा करेगा।“ मालदीव, जो समुद्र तल से कम ऊंचाई पर है, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सबसे ज्यादा प्रभावित है। भारत मालदीव को सौर ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं में मदद करेगा ताकि वह अपने पर्यावरणीय लक्ष्यों को हासिल कर सके।

आर्थिक और बुनियादी ढांचा सहयोग
इस दौरे के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

-3,300 सामाजिक आवास इकाइयांः भारत की मदद से हुलहुमाले में बनी 4,000 आवास इकाइयों में से 3,300 इकाइयां मालदीव को सौंप दी गईं।

-मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए)ः भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (आईएमएफटीण्) पर बातचीत शुरू हो गई है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाएगा।

-रूपेय कार्ड लॉन्चः मालदीव में रूपेय कार्ड शुरू किया गया, जिससे भारतीय पर्यटकों को भुगतान में आसानी होगी।

-ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजनाः यह परियोजना मालदीव के चार द्वीपों को जोड़ेगी और वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।

भारत-मालदीव संबंधों में नया अध्याय
पिछले साल मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के ’इंडिया आउट’ अभियान के कारण दोनों देशों के बीच तनाव देखा गया था। हालांकि, अक्टूबर 2024 में मुइज्जू की भारत यात्रा और अब पीएम मोदी के मालदीव दौरे ने रिश्तों में नई गर्मजोशी ला दी है। मुइज्जू ने हवाई अड्डे पर खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किए। पीएम मोदी ने कहा, “मालदीव हमारा सबसे करीबी पड़ोसी और भरोसेमंद दोस्त है। चाहे मौसम कैसा भी हो, हमारी दोस्ती हमेशा चमकदार रहेगी।“

मालदीव का भव्य स्वागत
माले में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्हें 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रक्षा मंत्रालय भवन पर उनकी विशाल तस्वीर लगाई गई, और माले की सड़कों पर बच्चों ने उनके चित्रों के साथ स्वागत किया। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मामून अब्दुल गयूम ने भी पीएम मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox