2025 में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में उछाल, अब बिना वीजा इन देशों की कर सकेंगे यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2025 में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में उछाल, अब बिना वीजा इन देशों की कर सकेंगे यात्रा

अनीशा चौहान/-  गाजियाबाद की पॉश कवि नगर कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने एक आलीशान कोठी पर छापा मारकर एक फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में पकड़ा गया शातिर हर्षवर्धन जैन, जो खुद को वेस्ट अर्कटिका, सबोर्गा, पॉल्विया और लोडोनिया जैसे काल्पनिक देशों का ‘राजदूत’ बताकर सालों से ठगी का खेल खेल रहा था। कोठी में ‘वेस्ट अर्कटिका एम्बेसी’ का बोर्ड लगा कर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। एसटीएफ को मौके से चार डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली लग्जरी गाड़ियां, 12 फर्जी पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की नकली मुहरें, 34 फर्जी विदेशी कंपनियों की स्टैंप, फर्जी प्रेस कार्ड, 44.7 लाख रुपये नकद और कई विदेशी करेंसी बरामद हुईं।

मॉर्फ्ड तस्वीरों से वीआईपी बनकर ठगी
हर्षवर्धन का ठगी का तरीका बेहद चालाकी भरा था। वह प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य वीआईपी हस्तियों के साथ मॉर्फ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर डालकर लोगों को भरोसे में लेता था। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर वह मोटी रकम वसूलता था। जांच में पता चला कि वह हवाला रैकेट और शेल कंपनियों के जरिए काले धन का खेल भी खेल रहा था। हैरानी की बात यह है कि हर्षवर्धन का आपराधिक इतिहास पुराना है। 2011 में अवैध सैटेलाइट फोन रखने के लिए कविनगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था, और उसका नाम कुख्यात चंद्रास्वामी व इंटरनेशनल आर्म्स डीलर अदनान खगोशी से भी जुड़ा है।

नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस
एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद कविनगर थाने में हर्षवर्धन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितने लोगों को ठगा और उसका जाल कितना बड़ा है। हर्षवर्धन से पूछताछ जारी है, और इस  खुलासे ने गाजियाबाद में हड़कंप मचा दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox