जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी का ट्वीट आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी का ट्वीट आया सामने

-लिखा- उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है और इसमें गड़बड़ी की आशंका जता रहा है लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति पद समेत कई अहम भूमिकाएं और देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते दिन 21 जुलाई को देश के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। बीते दिन मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था।

सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रतिक्रिया
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश और संसद को अपना समय और सेवा देने के लिए हम उनके आभारी हैं और हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
बता दें कि जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा भेजा। उन्होंने इस्तीफे में संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का जिक्र भी किया। जगदीप धनखड़ काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ही पद छोड़ा है। वहीं अब देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का पद खाली हो गया है। संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव अगले 6 महीने के अंदर करा लिया जाएगा, जिसके लिए जल्द तारीख का ऐलान किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा
जगदीप धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद की गोपनीयता की शपथ ली थी। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और गृह मंत्रालय ने भी उनके इस्तीफे को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होने तक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कार्यवाहक सभापति होंगे। बता दें कि धनखड़ पेशे से वकील रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox