दिग्गज अभिनेता-निर्माता धीरज कुमार नहीं रहे: 79 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिग्गज अभिनेता-निर्माता धीरज कुमार नहीं रहे: 79 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ निधन

-ओम नमः शिवाय और बहारों फूल बरसाओ जैसे कालजयी कृतियों के रचयिता को श्रद्धांजलि

अनीशा चौहान/-   मंगलवार, 15 जुलाई 2025, को मुंबई में भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत ने एक अनमोल रत्न खो दिया। धीरज कुमार, जिन्होंने अभिनय और निर्माण के क्षेत्र में दशकों तक अपनी अमिट छाप छोड़ी, का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11:40 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल मनोरंजन उद्योग, बल्कि उनके करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में शोक की लहर दौड़ गई।

धीरज कुमार ने हीरा पन्ना, रोटी कपड़ा और मकान, बहारों फूल बरसाओ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाई। वहीं ओम नमः शिवाय और श्री गणेश जैसे पौराणिक धारावाहिकों के माध्यम से उन्होंने हर घर में अपनी जगह बनाई। उनकी प्रतिभा और समर्पण ने उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में स्थापित किया, जिनकी कला हमेशा अमर रहेगी।

निमोनिया बना मृत्यु का कारण
धीरज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम की ओर से पहले बयान आया था कि,धीरज कुमार डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं और उनका उपचार चल रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें।

लेकिन अंततः तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अभिनेता से निर्माता तक का प्रेरणादायक सफर
धीरज कुमार का सफर एक मॉडल के रूप में शुरू हुआ था। उन्होंने फिल्मफेयर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहाँ राजेश खन्ना पहले, सुभाष घई दूसरे, और धीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में 1970 से 1985 तक शिरडी के साईं बाबा, सरगम, मांग भरो सजना, क्रांति, पुराना मंदिर, कर्म युद्ध, और बेपनाह जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

इसके बाद उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ की स्थापना की और टेलीविजन की दुनिया में बतौर निर्माता-निर्देशक नई पहचान बनाई। उनके द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिकों में ओम नमः शिवाय, श्री गणेश, मन में है विश्वास, ये प्यार न होगा कम, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, नादानियां, और इश्क सुब्हान अल्लाह जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox