अनीशा चौहान/- 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा पूरी कर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सकुशल धरती पर लौट आए हैं। वह अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से उतरे। यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन-4 (Ax-4) का हिस्सा थी। इस मिशन में वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन तक वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रयोगों में शामिल रहे।
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पूरे देश में खुशी की लहर है। विशेष रूप से उनके घर लखनऊ में जश्न का माहौल है। परिजन व स्थानीय लोग ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी सफलता का उत्सव मना रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मिठाइयाँ बाँटी और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया।
वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि शुभांशु शुक्ला जैसे वैज्ञानिकों की बदौलत भारत अब वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह देश के बढ़ते अंतरिक्ष सामर्थ्य और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की एक अहम मिसाल है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा