
अर्धसैनिक बलों के भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर लेकर जननायक नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी से पिछले 6 सालों में 3 बार मुलाकात कर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। हाल ही 25 मार्च को श्री राहुल गांधी जी से नई संसद भवन में पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस शासित प्रदेशों कर्नाटक, तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों के गठन पर चर्चा हुई उससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र में कदमताल करते हुए जवानों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि माननीय राहुल गांधी जी से 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों को बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन दुसरी तरफ महासचिव द्वारा आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में सैकड़ों मेमोरेंडम माननीय प्रधानमंत्री जी कार्यालय को सौंपे गए कि कम से कम 20 मिनट मुलाकात के लिए कीमती समय दें ताकि पैरामिलिट्री फोर्सेस जवानों व उनके परिवारों के कल्याणकारी मुद्दे संज्ञान में लाकर समाधान हो सके लेकिन दुख की बात आज तक साउथ ब्लॉक कार्यालय से बातचीत हेतु कोई बुलावा नहीं आया हालांकि माननीय प्रधानमंत्री जी से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन अब मिलने की आशा धूमिल होती नजर आ रही है और इसका प्रभाव आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा वोट उसी पार्टी को जो अर्ध सैनिक बलों के जायज़ मुद्दे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!