बागेश्वर/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की भालू के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है, जो मूलतः महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) का निवासी था और वर्तमान में एक पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था।
यश रोज़ की तरह डाक वितरण के लिए साइकिल से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे पड़ गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और इस घबराहट में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गिरने के तुरंत बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे यश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम, कपकोट पोस्ट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर खाई में उतर कर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक लाकर स्थानीय पुलिस के हवाले किया।
इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय जंगली भालुओं की निगरानी की जाए और रोकथाम के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
SDRF की तेजी और तत्परता के चलते शव को सुरक्षित निकाला गया, जिससे पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकी।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी