ऋषिकेश/अनीशा चौहान/- पवित्र नगरी ऋषिकेश से एक चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बाहरी युवक गंगा नदी के तट पर बैठकर हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि यह घटना गंगा के बिल्कुल किनारे घटित हुई, जो कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है।

घटना के दौरान जब एक स्थानीय युवक ने इन युवकों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, तो वे युवक उस पर धौंस जमाने लगे और उसे धमकाने लगे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऋषिकेश के किसी घाट का है, हालांकि प्रशासनिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल आस्था के विरुद्ध हैं, बल्कि गंगा की गरिमा और माहौल को भी दूषित करती हैं। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करने की माँग की जा रही है। वहीं, वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा युवकों की पहचान की जा रही है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा