अमरनाथ यात्रा में हादसा: पांच बसों की टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमरनाथ यात्रा में हादसा: पांच बसों की टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

 जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/- 05 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें पांच बसें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 36 तीर्थयात्री घायल हो गए। हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, यात्रा को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की।

कहां-कैसे हुआ यह हादसा?
बता दें, यह हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदरकोट लंगर स्थल के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे एक काफिले की आखिरी बस के ब्रेक फेल हो गए। इस बस ने चंदरकोट लंगर स्थल पर रुकी हुई चार अन्य बसों से टक्कर मार दी। रामबन के उपायुक्त (डीसी) मोहम्मद इल्यास खान ने बताया ‘पहलगाम काफिले की आखिरी बस ने नियंत्रण खो दिया और रुकी हुई बसों से टकरा गई, जिससे 36 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।’

अधिकारियों की मानें तो हादसा उस समय हुआ जब काफिला नाश्ते के लिए रुका था। यह काफिला जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से सुबह 3:30 से 4:05 बजे के बीच रवाना हुआ था, जिसमें 6,979 तीर्थयात्री शामिल थे। इनमें से 4,226 यात्री 161 वाहनों में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे थे, जबकि 2,753 यात्री 151 वाहनों में छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग की ओर बढ़ रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, और स्वास्थ्य टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी 36 घायल यात्रियों को रामबन जिला अस्पताल ले जाया गया। रामबन जिला अस्पताल के प्रभारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद रफी ने बताया ‘हमें कुल 36 घायल मरीज मिले। सभी का इलाज यहां किया गया। लेकिन किसी को भी रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, तीन से चार यात्री ऐसे थे, जिनकी चोटें गंभीर थीं, जिस वजह से वे यात्रा जारी नहीं रख सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox