हिसार में मंत्री की पायलट गाड़ी की ट्रक से टक्कर, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिसार में मंत्री की पायलट गाड़ी की ट्रक से टक्कर, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

-काफिले में शामिल वाहन हुआ हादसे का शिकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हिसार/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3पुलिसकर्मी घायल हुए हुए हैं। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया है। वहीं एक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 2बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ।

मंत्री रात करीब 1 बजे नारनौल से नेशनल हाईवे 152डी होते हुए हिसार की ओर जा रहे थे। हांसी जिला पुलिस की पीसीआर उन्हें पायलट कर रही थी। गढ़ी गांव के पास ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल
हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कॉन्स्टेबल विजय को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल एसपीओ धर्मपाल को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox