बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी ‘आप’, केजरीवाल का ऐलान – अकेले लड़ेंगे चुनाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी ‘आप’, केजरीवाल का ऐलान – अकेले लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि वह किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि BJP ने गुजरात को  बर्बाद किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। सूरत समेत कई शहर पानी में डूबे हुए हैं। किसान, युवा और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसके बाद भी बीजेपी गुजरात में जीतती आ रही है क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। कांग्रेस पार्टी को बीजेपी को जीत दिलाने के लिए ठेका दिया जाता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9512040404 पर Missed Call कर गुजरात में AAP से जुड़ें। विसावदर का परिणाम बता रहा है कि जनता ने हमें विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की विदाई तय है और आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाली है। अब हमने ‘गुजरात जोड़ो अभियान’ का आगाज कर दिया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को AAP से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा, कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए भेजा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox