
देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कई नीतिगत निर्णयों के लिहाज़ से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व नीतियों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
बैठक की शुरुआत में आगामी विधानसभा सत्र के लिए विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन और रिपोर्टों को स्वीकृति दिए जाने की संभावना है। प्रत्येक विभाग द्वारा वर्षभर की गई गतिविधियों, योजनाओं की प्रगति और व्यय का विवरण विधानसभा में प्रस्तुत किया जाना होता है, जिसके लिए कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी आवश्यक होती है।
इसके अतिरिक्त, बैठक में ऊर्जा, परिवहन व पर्यावरण विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। ऊर्जा विभाग की भूतापीय ऊर्जा नीति, ग्रीन हाइड्रोजन नीति तथा इलेक्ट्रिक वाहन नीति को बैठक में पेश किए जाने की संभावना है। इन प्रस्तावों को राज्य में सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कैबिनेट बैठक से जुड़े निर्णयों को लेकर जनता और विभिन्न विभागों की निगाहें आज होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हुई हैं। यदि ये नीतियां मंज़ूर होती हैं, तो उत्तराखंड को हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ सकता है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!