प्यार के नाम पर धोखा! पांच शादियां कर महिलाओं को बनाया शिकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्यार के नाम पर धोखा! पांच शादियां कर महिलाओं को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- यूपी के गाजियाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देता है। साहिबाबाद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी डॉट कॉम जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। एक नहीं, दो नहीं – पांच-पांच शादियों की परतें जब खुली तो पुलिस और समाज दोनों सकते में आ गए।

गाजियाबाद के साहिबाबाद की साक्षी शर्मा और कंचन नाम की दो महिलाएं आरोपी कुलदीप गुप्ता के खिलाफ शिकायत लेकर गाजियाबाद की एडिशनल कमिश्नर कल्पना सक्सेना के दफ्तर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने अपनी दास्तान सुनाई। साथ ही दोनों महिलाओं का दावा है कि कुलदीप ने उनसे शादी की, प्यार का झांसा दिया, फिर मारपीट, पैसे की मांग और प्रताड़ना शुरू कर दी। एडिशनल कमिश्नर के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज हुआ।

साक्षी शर्मा ने बताया कि मेरी शादी कुलदीप गुप्ता से हुई। यह मेरी दूसरी शादी थी। मेरा एक बेटा था। कुलदीप गुप्ता ने भी बताया कि मेरी पत्नी से मेरा तलाक हो गया है एक बेटा है कुछ माह तो शादी शांतिपूर्वक चली।  लेकिन शादी के “कुछ माह  बाद उसका असली चेहरा सामने आया। उसने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, मेरे से पैसे ऐंठे और जब मैंने उसके फोन में दूसरी महिलाओं की तस्वीरें और चैट्स देखीं, तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब साक्षी ने एक संदिग्ध नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी ओर से आई महिला की आवाज ने पूरा राज खोल दिया। वह भी कुलदीप की पत्नी निकली “मैं भी तलाकशुदा हूं। शादी डॉट कॉम के जरिए कुलदीप से मुलाकात हुई। उसने भरोसा दिलाया, शादी की और फिर वही कहानी दोहराई – झूठ, धोखा और शोषण।” मेरे एक बेटी है। अपने परिवार के साथ यह पटना आया और हमारी शादी हो गई।

इसका पूरा परिवार इसमें शामिल है यह भोली भाली महिलाओं को फंसाता है। उनसे पैसे ठगता हैं। इन दोनों महिलाओं ने जब कुलदीप के झूठ से पर्दा उठाया, तो खुलासा हुआ कि वह पहले से तीन और महिलाओं से शादी कर चुका है। यहीं नहीं, इस धोखाधड़ी में उसका पूरा परिवार भी शामिल है। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुप्ता, उसके पिता अशर्फीलाल, भाई सोनू और मोनू, भाभी अनीता, बहन अंजू, बहनोई, एक महिला मंजू और एक वकील दलीप के खिलाफ धोखाधड़ी, षडयंत्र और महिला उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी शादी वेबसाइटों के जरिए तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को निशाना बनाता था। जांच में अब तक 5 शादियों की पुष्टि हुई है। और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।” लोगो को जागरूक रहना चाहिए ऐसी साइट से बचे।अब ये महिलाएं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रही हैं जो ऐसे झूठे रिश्तों का शिकार हो सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox