नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद मंगलवार को सभी स्कूल फिर से खुल गए हैं। सभी स्कूलों ने स्वागत के साथ छात्रों को विद्यालय परिसर में प्रवेश दिया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने अपने परिसरों की साफ-सफाई कराते हुए, विद्यालय को सुंदर व आकर्षक बनाया है।

स्कूलों में मंगलवार से अब शैक्षणिक सत्र 2025-266 की नियमित कक्षाएं दोबारा से शुरू होंगी। स्कूल प्रधानाचार्यों के मुताबिक सोमवार को स्कूल में कर्मचारियों को बुलाकर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और कक्षा कक्षों की तैयारी कराई गई है।
मंगलवार को बच्चों का स्कूलों में छुट्टियों के बाद का पहला दिन स्वागत उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं का रोली चंदन से तिलक कर स्वागत किया जाएगा। कुछ स्कूलों में छोटी बच्चों की कक्षाओं को फूल, रंगोली और गुब्बारों से सजाया जाएगा।

स्कूलों में कितने दिनों की थी छुट्टियां?
इस वर्ष राजधानी में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हुई थी, जो कि 30 जून तक चलीं। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि स्कूलों में फिर से बच्चों की वापसी के साथ ही उनकी पुनरावृत्ति कक्षाएं, परियोजना कार्य और सह-शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद