उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- बरसात के कारण खेड़ा इस्लामपुर गांव में एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से एक बच्चे समेत चार लोग घायल और नौ पशुओं की मौत हो गई। सात पशु घायल हो गए। राहत कार्य जारी है।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा इस्लामपुर निवासी नरेश चौधरी दूध का व्यापार करते है। मंगलवार सुबह पशुओं का दूध निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक मंजिला मकान भरभरकर गिर गया। मलबे में नरेश के बेटे सनी, पोता आठ वर्षीय दिव्यांश, नौकर मंगल, पड़ोसी रोशन तथा करीब 20 पशु दब गए। इसका पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचना देते हुए राहत बचाओ अभियान शुरू किया गया।
बच्चे समेत चारों व्यक्तियों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। रोशन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर किया। 16 पशुओं को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, इनमें नौ जीवित मिले। राहत अभियान जारी है।
वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, चिकित्सकों के साथ पशुओं के इलाज में जुटे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल पुलिस टीम के साथ कार्य में लगे हैं। ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कहना है कि हादसे में नौ पशुओं की मौत तथा सात घायल हुए हैं। मृत पशुओं की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों का इलाज किया जा रहा है, मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती