
दिल्ली/दौलतपुर/सिमरन मोरया/- राजधानी दिल्ली की मटियाला विधानसभा के दौलतपुर गांव में आज श्री श्याम की भव्य मूर्ति स्थापना को हुए पूरे 3 साल। हर साल की भांति इस पावन अवसर पर पूरे गांव में निशान यात्रा का आयोजन हुआ। जहां पर सुबह 8:00 बजे से महिलाओं ने पूरी श्रद्धा,भक्ति से हिस्सा लिया।

निशान यात्रा का प्रारंभ:
निशान यात्रा का प्रारंभ गांव के हनुमान मंदिर से हुआ। मंदिर में पंडित ने सभी महिलाओं के ध्वज निशान को मूली से बांधकर शुद्ध किया, इसके उपरांत सभी महिलाओं ने श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और शोभा यात्रा का हिस्सा बनी। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी रंग-बिरंगे निशानों को हाथ में लिया और गाते हुए शोभायात्रा के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।
रास्ते में सभी भक्त जनों ने ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते और श्याम बाबा के भजनों पर थिरकते हुए शोभा यात्रा का मान बढ़ाया।
इसमें समस्त ग्राम वासियों ने एक जुट होकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाए। यह पूरे समाज को भक्ति, एकता और सेवा का संदेश देने वाली एक अनुपम झलक भी है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!