
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले की एंटी-पीओ/जेल बेल सेल की टीम ने एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाला पेपर कटर बरामद किया है।
मामले के संदर्भ में डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 26 जून 2025 को की गई जब मुख्य आरक्षी (HC) कुलवंत सिंह द्वारा प्राप्त एक विशिष्ट इनपुट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर मनीष यादव के नेतृत्व में एक टीम को संदिग्ध की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया।
ऑपरेशन की निगरानी स्वयं एसीपी श्री राम अवतार (ऑपरेशन) द्वारा की जा रही थी। टीम में एसआई लाल चंद, एचसी महेश डागर, एचसी प्रदीप, कॉन्स्टेबल जयदीप और कॉन्स्टेबल अंकुर शामिल थे।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर स्थित काली बस्ती निवासी अंशु उर्फ निशु (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाला एक पेपर कटर बरामद किया गया, जिसका उपयोग वह बैग काटने और सामान चुराने के लिए करता था।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते आपराधिक गतिविधियों में शामिल हुआ। मामले को थाने में दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!