आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा के नये अध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा के नये अध्यक्ष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय जनता पार्टी ने पिछल काफी समय से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को हटाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को वर्तमान अध्यक्ष मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटा कर दिल्ली भाजपा की कमान आदेश गुप्ता को सौंप दी। अब आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा के नये अध्यक्ष होगें। इस फेरबदल के पीछे कौन से कारण ज्यादा प्रभावी रहे इसका अभी तक भाजपा ने कोई खुलासा नही किया है।
यहां बता दें कि दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की करारी हार के बाद से मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की अटकले लगाई जा रही थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन पर कार्यवाही नही हो पा रही थी। लेकिन अब उन्हें पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह पर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मणिपुर में एस टिकेंन्द्र सिंह व छत्तिसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मनोज तिवारी की जगह दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष पद संभालने वाले आदेश कुमार गुप्ता पार्टी के पुराने नेता रहे हैं। वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं वर्तमान में पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं. इसके अलावा वे दिल्ली शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड के भी मेंबर हैं। कोरोना वायरस से जंग के दौरान दिल्ली में आदेश कुमार गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने या अन्य सहायता करने में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। हाल ही में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर भी उन्होंने केजरीवाल सरकार के ऊपर सवाल उठाया था दिल्ली में कोरोना पीड़ितों का सरकारी अस्पतालों में इलाज न होने और प्राइवेट अस्पतालों में ज्यादा पैसे लेकर इलाज करने के आरोप लगाते हुए उनका एक वीडियो भी अभी हाल ही में आया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox