उत्तराखंड में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे, 24 और 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 31 जुलाई को होगी मतगणना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे, 24 और 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, 31 जुलाई को होगी मतगणना

देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। प्रदेश सरकार ने हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

राज्य के सभी 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में यह चुनाव संपन्न होंगे। कुल 66,418 पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। अनुमान है कि इस पंचायत चुनाव में 47 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है –
पहला चरण का मतदान: 24 जुलाई 2025
दूसरा चरण का मतदान: 28 जुलाई 2025
मतगणना: 31 जुलाई 2025

नामांकन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी
जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 30 जून 2025 को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्र भरने, छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पूरी कराई जाएगी।

हरिद्वार में फिलहाल नहीं होंगे चुनाव
हरिद्वार जिले को इस बार पंचायत चुनाव प्रक्रिया से वंचित रखा गया है। कारण यह है कि हरिद्वार जिले में पंचायतों का कार्यकाल अन्य जिलों से अलग समय पर समाप्त होता है। इसलिए वहां पर पंचायत चुनाव की अधिसूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।

उत्तराखंड के ग्रामीण लोकतंत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक के जनप्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox