
चंडीगढ़/सिमरन मोरया/- पंजाब के सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ में नशा विरुद्ध मुहिम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी भी दी। सीएम मान ने कहा कि नशा विरुद्ध मुहिम के तहत किसी भी तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के माफिया पर लगाम लगाई गई है। इन लोगों पर किसी भी तरह का रहम नहीं किया जाएगा।
सीएम मान ने कहा कि नशा तस्कर किसी भी राजनीतिक पार्टी से हो या कितना भी पावरफुल हो किसी को नहीं बक्शा जाएगा।अधिकारियों, राजनेताओं तक भी जांच पहुंच सकती है।कोई यह ना सोचे कि हम बच गए है।उन्होंने कहा कि गांव, शहर और संगठन आदि का साथ रंगला पंजाब बनाने में मिल रहा है।पंजाब की जवानी को बर्बाद करने वालों को सख्त सजा मिलेगी चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों ना हो।युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम लहर बन चुकी है।
सीएम मान ने कहा कि नशा खत्म करने के लिए मेरा भी चाहे कोई नुकसान हो जाए लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।नशा तस्करों ने लोगों के घर बर्बाद कर अपनी संपत्ति बनाई है।आने वाले समय में भी खबरें मिलेगी कि एक ओर बड़ी मछली फंस गई है।उन्होंने कहा कि विक्रम मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस, हवाला, इंलीगल ट्रांजेक्शन के मामलों की जानकारी मिल रही थी।रिमांड पर लेकर जाएंगे जिसके बाद अन्य सभी जानकारियां भी मिल जाएंगी।कोई भी अपने पद का गलत इस्तेमाल ना करें।राजनीतिक लोगों को पकड़ने पर बयान देते है राजनीतिक द्वेष है, ना पकड़ने पर कहते है बड़ी मछली नहीं पकड़ते।





More Stories
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार