चंडीगढ़/अमृतसर/अनिशा चौहान/- पंजाब की सियासत बुधवार को उस समय गरमा गई जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने हिरासत में ले लिया। नशा तस्करी से जुड़ी जांच के तहत विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ सहित कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें मजीठिया का चंडीगढ़ स्थित आवास भी शामिल था। इस दौरान मजीठिया और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखी गई।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अभी तक विजिलेंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। मजीठिया ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया और सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।
मजीठिया की चेतावनी: “सच की जीत होगी”गिरफ्तारी से पहले जारी किए गए एक वीडियो में मजीठिया ने कहा,मैंने बहुत पहले ही कहा था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ पुराने नशा मामलों में कुछ नहीं मिला, तो अब नया झूठा मामला गढ़ा जा रहा है। उन्होंने मेरे आवास पर छापा मारा है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं, मैं पंजाब और इसके लोगों की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा।”
मजीठिया ने यह भी कहा कि उन्हें गुरु साहिब और अकाल पुरख पर पूर्ण भरोसा है और अंत में जीत सच की ही होगी।
सुखबीर बादल ने साधा सरकार पर निशाना
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भगवंत मान सरकार मजीठिया द्वारा सरकार की पोल खोलने से घबरा गई है। यह कार्रवाई केवल उन्हें चुप कराने का एक प्रयास है। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अकाली दल के नेताओं को निशाना बनाया गया हो, और समय आने पर सरकार के सभी झूठे मामलों की जांच की जाएगी।
सुखबीर बादल ने पुलिस अधिकारियों को चेताया कि वे कानून न तोड़ें, क्योंकि सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। उन्होंने कहा,सत्ता परिवर्तन में केवल डेढ़ साल बाकी है, इसलिए अधिकारियों को कानूनी मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए।”


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद