दर्दनाक हादसा: हल्द्वानी में तेज बारिश के कारण नहर में बही कार, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दर्दनाक हादसा: हल्द्वानी में तेज बारिश के कारण नहर में बही कार, 

-चार दिन के बच्चे समेत चार की मौत, तीन घायल

हल्द्वानी/नैनीताल/अनिशा चौहान/ –  बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने हल्द्वानी शहर में भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के चलते फायर स्टेशन के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक नवजात बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और चार दिन का नवजात बच्चा शामिल है। यह परिवार उधम सिंह नगर के किच्छा बरा क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी और परिजन नवजात को लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास हुआ।

शहर के अन्य इलाकों जैसे देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी जलप्रवाह तेज बना हुआ है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं सुबह से फील्ड में मौजूद रहीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “स्थिति नियंत्रण में है और पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति नहीं बनी है। शिकायत मिलने पर तुरंत टीमें मौके पर भेजी जा रही हैं।”

ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक ना हो तो घरों से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox