उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो श्रद्धालु अब भी लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो श्रद्धालु अब भी लापता

उत्तरकाशी/अनिशा चौहान/- यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान नौकैंची के पास हुए भूस्खलन के बाद आज फिर से रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया है। सोमवार को शाम करीब 4 बजे भारी बारिश के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक मलबा और बोल्डर गिरने से चार से पांच श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।

सोमवार देर शाम तक रेस्क्यू टीमों ने एक 12 वर्षीय बच्ची सहित दो शव बरामद कर लिए थे, जबकि एक घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया। भारी बारिश के कारण रात 9 बजे रेस्क्यू अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था, जो मंगलवार सुबह पुनः शुरू किया गया है।

मृतकों की पहचान:

  1. हरिशंकर, पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 47 वर्ष, निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
  2. ख्याति, पुत्री हरिशंकर, उम्र 09 वर्ष, निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

घायल:

रसिकभाई, पुत्र वसरामभाई, निवासी 216 त्रिपाठी निवास, निकट प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।

लापता:

  1. भाविका शर्मा, पुत्री जॉय शर्मा, उम्र 11 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार, नई दिल्ली।
  2. कमलेश जेठवा, पुत्र कांतिभाई, उम्र 35 वर्ष।

जानकारी के अनुसार नौकैंची के पास जब अचानक भारी बोल्डर और मलबा गिरा, तो कुछ श्रद्धालु सीधे खाई में जा गिरे। सूचना मिलने के तुरंत बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है। रेस्क्यू कार्य में बाधा न हो, इसके लिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में और दो लोगों के दबे होने की आशंका है। वैकल्पिक मार्ग भंडेली गाड़ – यमुनोत्री रूट को शुरू करने पर भी निर्णय लिया जाएगा, ताकि यात्रा को सुचारु किया जा सके।

प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य में जुटा हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox