बिहार/सिमरन मोरया/- बिहार में अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है। यही कारण है कि सूबे में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। इस बीच सोमवार को देर शाम एक और मामला सहरसा जिले से सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। दरअसल, पारिवारिक झगड़े से उत्पन्न विवाद में LJP (R)के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के बेटे को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार दिया। अपराधियों ने लाठी-डंडों से अरुण यादव के बेटे राकेश यादव पर हमला किया, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने राकेश यादव की मां को भी पीटा, जिसमें वो घायल हो गईं। यह घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर SDPO आलोक कुमार पहुंचे। उन्होंने ही राकेश यादव को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, राकेश की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। इस घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सदर SDPO आलोक कुमार ने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और बाकी हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।
अरुण यादव ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक राकेश यादव के पिता अरुण यादव के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने वाले मुन्ना यादव और उसके साथी पहले से ही आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहे हैं। अरुण यादव ने दावा किया कि हमले के दौरान कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन समय पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को तब तक मारा गया जब तक उसकी सांसें नहीं रुकी।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी