बल्लभगढ़ में पुलिस की दबंगई! एएसआई और होमगार्ड पर युवक से बर्बरता का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बल्लभगढ़ में पुलिस की दबंगई! एएसआई और होमगार्ड पर युवक से बर्बरता का आरोप

फरीदाबाद/सिमरन मोरया/- हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में पुलिसकर्मी ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। आदर्श सब्जी मंडी के बाहर सोमवार रात ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई राजेश कुमार और उसके होमगार्ड सहयोगी जीतू ने सड़क पर हंगामा करते हुए दिखाई दिए। सिविल ड्रेस में आए दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों  ने पहले लोगों की रेहड़ियां पलट दीं, फिर स्कूटी और बाइक गिराकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लोगों के साथ सरेआम गाली-गलौच और धमकियां दी गईं। जब एक युवक शिकायत लेकर चौकी पहुंचा, तो वहां पर भी उसकी पिटाई कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग 8:30बजे एएसआई राजेश कुमार, जो ट्रैफिक पुलिस में ZO के पद पर तैनात है, बल्लभगढ़ सोहना की तरह जाने वाले रेलवे फ्लाईओवर के रेड लाइट टी-पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस बूथ पर डियूटी है। रात करीब 8:45-9:00बजे अपने सहयोगी जीतू के साथ आदर्श सब्जी मंडी के पास पहुंचा। दोनों ने आते ही बिना किसी चेतावनी के दो रेहड़ियों को पलट दिया और फिर वहां खड़ी स्कूटी व बाइकों को गिराने लगे। जब लोगों ने उनसे इसका कारण पूछा तो उल्टा उन पर चिल्लाने लगे, गालियां देने लगे और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे।

भीड़ बढ़ती देख दोनों पुलिस कर्मी और भी ज्यादा भड़क गए। होमगार्ड जीतू ने जबरन लोगों की गाड़ियां उठाकर पेट्रोलियम गाड़ी पर डालने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद कई लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें एएसआई राजेश और जीतू गालियां देते और झगड़ा करते साफ नजर आ रहे हैं।लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई राजेश नशे की हालत में था। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी और उसकी हरकतें अजीब थीं। वह खुद के बचाव में वीडियो बना रहा था।

जब दो तीन दुकानदार ओर लोग शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो एक युवक गुलशन को जबरदस्ती बिठा लिया फिर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि एएसआई राजेश और होमगार्ड जीतू ने उसे चौकी के अंदर ही बेरहमी से पीट डाला। गुलशन को इतनी चोटें आईं कि उसे पहले सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ और फिर फरीदाबाद सिविल अस्पताल बीके रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे पर थप्पड़ों के निशान, छाती और पेट में अंदरूनी चोटें हैं।

गलती है तो चालान काटो- पीड़ित
वहीं मंडी में सब्जी खरीदने आए टिंकू ने बताया कि उसकी नई बाइक को भी गिराकर नुकसान पहुंचाया गया। जब उसने विरोध किया और कहा कि “गलती है तो चालान काटो, गाड़ी क्यों तोड़ रहे हो”, तो एएसआई राजेश उसे गालियां देने लगा और धमकाने लगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox