भीषण हादसा: उत्तरकाशी में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भीषण हादसा: उत्तरकाशी में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

-गुलाम हुसैन, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर गई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी/अनिशा चौहान/-  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और 10 माह की मासूम पुत्री सलमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब सभी गहरी नींद में थे। घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन दुखद रूप से चारों की जान नहीं बचाई जा सकी।

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल दीवार गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में हाल की भारी बारिश और मकान की जर्जर स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए सहायता की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox