योग दिवस कार्यक्रम में इस्कॉन द्वारका ने किया भक्ति योग का गुणगान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग दिवस कार्यक्रम में इस्कॉन द्वारका ने किया भक्ति योग का गुणगान

—बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया योगा कार्यक्रम —’मंत्र मेडिटेशन योगा’ भक्ति योग के बारे में लोगों को जागरूक किया —हरे कृष्ण महामंत्र की दिव्य शक्ति के बारे में बताया

योगा दिवस के अवसर पर 20 जून शुक्रवार को प्रातः 6.30 बजे दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की ओर से सेक्टर 12 स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में एक योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस्कॉन द्वारका को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर से आए विशेष प्रतिनिधियों ने श्रीभगवद्गीता में भगवान कृष्ण द्वारा बताए गए ‘मंत्र मेडिटेशन योगा’ अर्थात भक्ति योग के बारे में लोगों को जागरूक किया और हरे कृष्ण महामंत्र की दिव्य शक्ति के बारे में भी विस्तार से बताया। यही नहीं उनको जप माला करने का तरीका भी सिखाया। लोगों ने इसमें विशेष रुचि दिखाई। इस योगा कार्यक्रम में बच्चों एवं बड़े सभी ने भाग लिया।


साथ ही साथ इस्कॉन द्वारका में 29 जून से आरंभ होने वाले छह दिवसीय डिवाईपीएच कोर्स (डिस्कवरी ऑफ परमानेंट हैप्पीनेस) के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें कोर्स की रूपरेखा के बारे में भी बताया गया कि इस सेमिनार में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। जैसे— आनंद की खोज यानी इस भौतिक संसार में आनंद कैसे मिलेगा! क्या भगवान हैं! भगवान कौन हैं! क्या कोई परम पिता साकार रूप में हैं जिनका हम हाथ पकड़ सकते हैं! उनका नाम क्या है! वो कौन हैं! वो किस रूप में रहते हैं! क्या वह सारे धर्मों के लिए एक हैं! अगर एक हैं तो इतने सारे धर्मों की क्या आवश्यकता है आदि-आदि।
अतः आधुनिक योगा को अपनी जीवन-शैली में किस प्रकार अपना सकते हैं। इस बारे में भी कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की गई। डिवाईपीएच कोर्स में नामांकन के लिए और अधिक जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर 8800223226 पर संपर्क कर सकते हैं।

समाप्त
वंदना गुप्ता

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox