
वॉशिंगटन/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह के भीतर यह तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ चल रहे इजरायली अभियान शामिल होना है या नहीं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वॉइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना ने लेविट ने ट्रंप का एक बयान पढ़ा, जिसमें कहा गया कि ‘इस तथ्य के आधार पर कि निकट भविष्य में ईरान के साथ ठोस वार्ता होने की संभावना है या नहीं भी हो सकती है- मैं अगले दो सप्ताह के भीतर इस बारे में निर्णय लूंगा कि मुझे इसमें शामिल होना है या नहीं।’ इसके पहले बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे।
ईरान के साथ कूटनीति के लिए दो सप्ताह
लेविट द्वारा पढ़े गए ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि ईरान के यूरेनियम संवर्धन और परमाणु हथियारों से संबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए डिप्लोमेसी के लिए दो सप्ताह का समय मिल गया है। लेविट ने पुष्टि की इजरायल के हमलों के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत जारी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ कई बार फोन पर बात की थी।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त