पश्चिम बंगाल/सिमरन मोरया/- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बगनान इलाके में 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार लॉरी ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे श्यामबाजार मार्ग के पास हुई। पुलिस के अनुसार लॉरी चालक ने यातायात संकेतों का उल्लंघन किया। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पूरा मामला क्या है?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लॉरी कोलाघाट की ओर जा रही थी। जब उसने विपरीत दिशा से आ रही बस को टक्कर मार दी। बस में सवार यात्री कोलकाता की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक और कंडक्टर को भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और सरकारी अस्पताल को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।
बचाव और चिकित्सा सहायता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 29 घायलों में से तीन की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कोलकाता के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए राज्य मंत्री अरूप रॉय और विधायक अरुणाभ सेन भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस जांच और कार्रवाई
पुलिस ने लॉरी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। लॉरी को जब्त कर लिया गया है। लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अब तक के जांच में सामने आया कि लॉरी की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण थी।
ताजा जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है, और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा