20 जून 2025 राशिफल: जानिए शुक्रवार को किस राशि पर बरसेगी किस्मत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

20 जून 2025 राशिफल: जानिए शुक्रवार को किस राशि पर बरसेगी किस्मत

राशिफल/- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 जून 2025, शुक्रवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। कन्या राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक वकालत के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, आज उनका समाज में नाम होगा। वहीं तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी द्वारा अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। असमंजस में होने के चलते किसी फैसले को समय पर नहीं लेंगे, तो वह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें, अन्यथा आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर व कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपका मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करें। शिक्षा के क्षेत्र में जातक आज किसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अपने सीनियर से मदद मांग सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। रोजगार के लिए जो जातक लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलेगी। अपनी ईमानदारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। अपनी बुद्धि व विवेक से किसी कानूनी कार्य में जीत हासिल कर सकते हैं और  मन मुताबिक लाभ की प्राप्ति भी कर सकते हैं। संतान पक्ष को किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों की मदद से काफी समस्याएं दूर होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातक अपने अधिकारियों की बातों को अच्छे से सुने, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां तो बड़ सकती हैं, लेकिन आप उनको अच्छी तरह से निभाएंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की किसी डील के फाइनल होने से अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों को नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के चलते गृहस्थ जीवन में भी तनाव हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के प्रमोशन का योग बन रहा है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने के चलते परिवार के सदस्य भी आपसे ना खुश रहेंगे, और परिवार का माहौल गरमा सकता है। आपके द्वारा किए गए खर्चे सिर दर्द बन सकते हैं, जिनपर आपको लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रह रहे जातक आज अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी दोस्त के प्रमोशन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से भी निजात मिलने की संभावना है। माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। व्यापार करने वाले जातकों को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। घर पर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज व्यापार के चलते  यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अगर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उसमे उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी कार्य को करने के लिए अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की सभी आवश्यकताओं को आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य आ जाने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी भी वाद विवाद में बोलते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपके मन को आराम मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। धन संबंधित समस्याओ से आज आपको निजात मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक काम में मंदी के चलते परेशान रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र के जातकों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी की मदद से कुछ परेशानियां हल हो सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox