बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 60 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 60 कार्टन अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को झाड़ौदा के नजदीक गंदे नाले पर बनी पीकेट पर जांच के दौरान पकड़ा है। आरोपी बहादुरगढ़ से छोटे हाथी में भरकर अवैध शराब ला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 60 कार्टन शराब व छोटा हाथी को जप्त कर लिया है।
                                     इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सजगता से कार्य कर रही पुलिस अब अपराधियों पर भी भारी पड़ रही है। द्वारका जिला पुलिस रोजाना ही अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। और सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। खासकर जिले के सीमांत थाने तो और भी सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। उन्होने बताया कि रविवार को झाड़ौदा पीकेट पर एक छोटा हाथी यानी की पिक अप वैन आई थी जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। जांच के दौरान उसमें अवैध शराब के करीब 60 कार्टन मिले। जिसके बाद बाबा हरिदास नगर पुलिस के सिपाही दिनेश व जे आर मीणा ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी और आरोपी हरिओम शर्मा पुत्र राजबीर शर्मा निवासी कृष्णा विहार सुलतानपुरी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह तो शराब को सिर्फ सप्लायरों तक पंहुचाने का काम करता है जिसके उसको अच्छे पैसे मिल जाते हैं। उसने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन में काम धंधा नही होने की वजह से परिवार भूखों मरने लगा था जिसकारण उसने यह काम आरंभ किया ताकि परिवार का पेट पाल सके। हालांकि तिलक नगर थाने में भी उसके खिलाफ एक चिटिंग का केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 60 कार्टन अवैध शराब तथा छोटा हाथी को जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से सप्लायरों की जानकारी जुटाने में जुटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox