लाकॅडाउन में हरियाणा पुलिस नशा कारोबारियों पर पड़ रही भारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाकॅडाउन में हरियाणा पुलिस नशा कारोबारियों पर पड़ रही भारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लाॅक डाउन के दौरान हरियाणा में नशे की बढ़ी मांग को देखते हुए हरियाणा पुलिस पहले ही सावधान हो गई थी जिसका परिणाम यह निकला की पुलिस ने कोविड-19 लाकॅडाउन के दौरान नशे के सौदागरों पर ताबड़तौड़ और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए प्रदेश में करोड़ों रुपये मूल्य का 2181 किलो व 127 ग्राम मादक पदार्थ जब्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा श्री मनोज यादव ने इस संबंध में खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने लाकॅडाउन के मद्देनजर नाईट डोमिनेशन व नाकों को मजबूत कर गश्त को सुनियोजित तरीके से प्रभावी व सजग बनाया ताकि सभी अवैध व गैरकानूनी गतिविधियों पर मुस्तैदी से पैनी नजर रखी जा सके। इस दौरान सार्वजनिक आवाजाही पर प्रतिबंध होने से भी पुलिसकर्मियों को नशा कारोबारियों के खिलाफ जंग को तेज करने का अवसर मिला और उन्होने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम को अंजाम देते हुए जो मादक पदार्थ तस्करों और उनके मददगारों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने का काम किया। उन्होने बताया कि पुलिस ने तस्करों पर चैतरफा हमला करते हुए राज्य में ड्रग्स सप्लाई के उनके सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिससे न केवल राज्य के युवाओं को नशाखोरी से बचाया गया बल्कि राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रहे नशा कारोबारियों के मंसुबों पर पानी फेर दिया है और उन्हे अच्छा सबक सिखाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि दो महीने के लॉकडाउन में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत 327 मामले दर्ज कर 23 मार्च से 31 मई, 2020 के बीच 508 आरोपियों को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने जब्त मादक पदार्थ का विवरण देते हुए बताया कि इस दौरान पुलिस ने 288 किलो 341 ग्राम गांजा, 1341 किलो 462 ग्राम चूरा-डोडा पोस्त, 14 किलो 91 ग्राम हेरोइन, 12 किलो 806 ग्राम अफीम, 331 किलो 514 ग्राम गांजा पत्ती, 56 किलो 46 ग्राम चरस, 844 ग्राम स्मैक, 23 किलो डोडा पोस्त, 115 किलो अफीम के पौधे, 92,305 नशीली प्रतिबंधित गोलियां-कैप्सूल और 1565 सिरप जब्त की। एनडीपीएस के सर्वाधिक 97 मामले सिरसा जिले में दर्ज किए गए जबकि फतेहाबाद में 41 और रोहतक जिले में 27 मामले दर्ज किए गए। डीजीपी ने कहा कि लाकॅडाउन की आड़ में मादक पदार्थ तस्करों ने नशे को प्रदेश में धकेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हमारी सतर्क पुलिस टीमों ने उनके अधिकांश प्रयासों को विफल कर दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox