मुख्यमंत्री के खिलाफ पालम में धरना: “त्रुटिपूर्ण आबकारी नीति से जनता त्रस्त”, रणवीर सोलंकी ने जताई चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री के खिलाफ पालम में धरना: “त्रुटिपूर्ण आबकारी नीति से जनता त्रस्त”, रणवीर सोलंकी ने जताई चिंता

नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली के पालम गांव में दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीति को आम जनता के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि यह नीति शराब की बिक्री को बढ़ावा देती है, जिससे समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी रणवीर सोलंकी ने कहा, “यह विरोध किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि दिल्ली सरकार की उस नीति के खिलाफ है जिसने पारदर्शिता को खत्म कर दिया है और जनता को नुकसान पहुंचाया है। हमारी मांग है कि सरकार इस नीति पर दोबारा विचार करे और स्थानीय लोगों की राय लेकर नीति में बदलाव करे।”

सोलंकी ने यह भी कहा कि इस नीति का सबसे बुरा असर युवाओं पर पड़ रहा है। “युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्हें गलत दिशा में धकेला जा रहा है, और यह सब सरकार की लापरवाह नीतियों का नतीजा है। अब समय आ गया है कि हम मिलकर आवाज़ उठाएं और सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाएं,” उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी संगठन और महिला समूह शामिल हुए। सभी ने मिलकर सरकार से अपील की कि वह जनता की बात सुने, संवाद करे और जनहित को प्राथमिकता दे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ शराब की दुकानों के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ समाज देने की है।

धरने में शामिल लोगों ने जन समर्थन की भी अपील की और कहा कि जब तक सरकार इस नीति को बदलती नहीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox