अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा: दोनों ओर लगी आग, हॉस्टल की बालकनी से चादर के सहारे कूदे छात्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा: दोनों ओर लगी आग, हॉस्टल की बालकनी से चादर के सहारे कूदे छात्र

अहमदाबाद/सिमरन मोरया/- अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के समय का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं हॉस्टल की बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते हुए नजर आ रहे हैं।

एअर इंडिया का प्लेन मेस की बिल्डिंग में क्रैश हुआ था। इसका असर मेस के आसपास हॉस्टल की बिल्डिंग पर भी पड़ा। हॉस्टल की कई इमारतों में आग लग गई।

वीडियो में दिख रहा है कि जिस इमारत की बालकनी से स्टूडेंट्स उतरने की कोशिश कर रहे हैं, उसके दोनों तरफ आग लगी हुई है। स्टूडेंट्स चौथी मंजिल से चादर के सहारे तीसरी मंजिल पर आने की कोशिश कर रहे हैं।

हॉस्टल के आसपास आग लगने और स्टूडेंट्स के कूदने की 3 तस्वीरें..

प्लेन क्रैश में जिंदा बचे व्यक्ति का नया वीडियो सामने आयाप्लेन क्रैश में बच गए इकलौते पैसेंजर विश्वास रमेश कुमार भाटिया का सोमवार को एक और वीडियो सामने आया। इसमें रमेश हादसे वाली जगह से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे विमान में आग लगी है और धुएं का गुबार आसमान में दिख रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद लोग उन्हें देखकर चिल्ला रहे हैं। रमेश फोन देखते हुए बीजे मेडिकल हॉस्टल के कैंपस से बाहर आ जाते हैं। इससे पहले हादसे वाले ही दिन 12 जून को एक वीडियो सामने आया था। उसमें भी रमेश घटनास्थल से खुद बाहर निकलते दिखे थे। उनके चेहरे पर जख्म थे और वो लंगड़ाकर चलते नजर आए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox