G7 शिखर सम्मेलन से ट्रंप का अचानक वॉकआउट, पीएम मोदी से मुलाकात नहीं होगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

G7 शिखर सम्मेलन से ट्रंप का अचानक वॉकआउट, पीएम मोदी से मुलाकात नहीं होगी

-जानें किन कारणों से टली मोदी-ट्रंप भेंट

कनाडा/सिमरन मोरया/- कनाडा में चल रहे जी-7 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबको चौंका दिया। दरअसल वह बीच में ही सम्मेलन छोड़कर अमेरिका लौट गए। उन्होंने ऐसा तब किया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर है। जी-7 समिट के दौरान ट्रंप ने ग्रुप की अहमियत को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 2014 में रूस को जी-7 से निकालना गलत था, जिससे दुनिया अस्थिर हुई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीन को जी-7 में शामिल करना चाहिए।

पीएम मोदी ने नहीं हो सकी मुलाकात
जी-7 में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी कनाडा पहुंचे हैं। इस साल जी-7 की मेजबानी कनाडा कर रहा है। बता दें पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही ट्रंप अमेरिका के लिए रवाना हो चुके थे।

ईरान को ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि उसे तुरंत अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा छोड़ देनी चाहिए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने तेहरान को फौरन खाली करने की सलाह भी दी।

ट्रंप ने ट्रूथ अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “ईरान को अपनी परमाणु योजनाओं पर लगाम लगानी होगी, वरना बहुत देर हो जाएगी।” उन्होंने यह भी जिक्र किया कि ईरानी नेता बातचीत करना चाहते हैं मगर पिछले 60 दिनों में कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद इजरायल ने चार दिन पहले ईरान पर हवाई हमले शुरू किए।

जमीन के नीचे बना है ईरान का न्यूक्लियर फैसिलिटी
इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है, मगर ईरान का फोर्डो यूरेनियम संवर्धन केंद्र अभी भी बचा हुआ है। यह केंद्र जमीन के बहुत नीचे बना है, जिसे तबाह करने के लिए इजरायल को अमेरिका की 30,000 पाउंड की जीबीयू-57 मासिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर बम की जरूरत पड़ सकती है। यह बम बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से दागा जाता है, जो इजरायल के पास नहीं है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox