दिल्ली को लूटकर भागे अब पंजाब को चूस रहे हैं: लुधियाना में गरजीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली को लूटकर भागे अब पंजाब को चूस रहे हैं: लुधियाना में गरजीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

-केजरीवाल ने शिक्षा क्रांति नहीं, शराब क्रांति फैलाई - रेखा गुप्ता

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली को लूटने वाले अब पंजाब में आकर यहां की जनता की मेहनत की कमाई को चूस रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को नशे में डूबी हुई, माफिया समर्थक और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पंजाब में नशा चरम पर है, युवा बर्बाद हो रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। नकली शराब से लोग मर रहे हैं, सफेद चिट्टे ने पीढ़ी को तबाह कर दिया है। बिल्डर माफिया किसानों की ज़मीनें हड़प रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार तो सिर्फ दिखावे की है, असली नियंत्रण दिल्ली से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं से हर माह एक हज़ार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल में एक रुपया भी नहीं दिया गया। किसानों को एमएसपी देने का वादा भी जुमला निकला। न गांवों में क्लिनिक खुले, न स्कूल बने, उल्टा नशा माफिया से सांठगांठ करके राज्य को गर्त में धकेल दिया गया।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेज़ रफ्तार से काम कर रही है। 100 दिन में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी गई है, जिससे दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलेगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग केवल प्रचार की सरकार चलाते हैं। उन्होंने पराली की दवा के प्रचार पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन प्रदूषण खत्म नहीं हुआ। दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल हुआ ही नहीं, लेकिन 25 करोड़ विज्ञापन पर खर्च कर दिए।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को शराब नगरी बना दिया गया था। हर गली में स्कूल का वादा करने वालों ने घर-घर में मधुशालाएं खोल दीं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में एक भी पंजाबी या सिख को मंत्री नहीं बनाया गया, लेकिन अब वही नेता पंजाब पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण लाने के लिए पारदर्शी ऑर्डिनेंस पास किया है। अब कोई भी स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेगा। यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा ही पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की सच्ची रक्षक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अगर सुरक्षित है, तो उसमें पंजाब के वीर जवानों का बड़ा योगदान है। लेकिन दुख की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन वीरों और अन्नदाताओं का भी राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया।

अंत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के साढ़े तीन साल बीत चुके हैं और एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। अब जो समय बचा है उसमें भी वे कुछ नहीं कर पाएंगे। जनता को अब इनके झूठे वादों और प्रचार के मॉडल से सावधान रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लुधियाना वेस्ट से भाजपा उम्मीदवार श्री जीवन गुप्ता के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया और पंजाब की जनता से भाजपा को मजबूत करने की अपील की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox