पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’, कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’, कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से सम्मानित किया। यह सम्मान साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर दिया जाता है।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह उनके सामर्थ्य, उनकी आकांक्षाओं और भारत की सांस्कृतिक विरासत, भाईचारे एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना का सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वे इस सम्मान को भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, साझा मूल्यों और पारस्परिक समझ को समर्पित करते हैं। उन्होंने साइप्रस सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और लोगों की समृद्धि के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

भविष्य की साझेदारी पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं और उस भावना से इसे स्वीकार करता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में और भी नई ऊँचाइयों को छुएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और साइप्रस मिलकर न सिर्फ अपने देशों के विकास में सहयोग करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox