इजरायल ने किया ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इजरायल ने किया ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

-ईरान ने भी किया पलटवार, पश्चिम एशिया में जंग भड़कने के आसार बने

देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों के बाद इजरायल और ईरान जंग की कगार पर खड़े नजर आ रहे है। इसे 1980 के दशक में इराक के साथ जंग के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इजरायल ने अपनी सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम दिया है। इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है।

ईरान ने किया पलटवार
इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा, ‘‘पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। एयर डिफेंस सिस्टम हमलों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।’’ डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजरायली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया, हमले अब भी जारी हैं।

इजरायल ने क्यों किया हमला
इजरायल का यह हमला ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर गहराते तनाव के बीच हुआ है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा है कि इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है, साथ ही उसने अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना बनाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने को चेतावनी दी है।

क्या बोले इजरायली रक्षा मंत्री?
ईरान और इजरायल दोनों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि, ‘‘इजरायल और उसकी नागरिक आबादी पर मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं।’’ फिलहाल, अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि ईरान ने इजरायल पर पलटवार करते हुए ड्रोन से हमले किए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox