अर्ध सैनिक बलों की आवाज “रणबीर” के आगे सरकार हड़बड़ाई वॉट्स एप अकाउंट किया बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्ध सैनिक बलों की आवाज “रणबीर” के आगे सरकार हड़बड़ाई वॉट्स एप अकाउंट किया बंद

-रणबीर सिंह ने बताया इसे मानव अधिकारों का उल्लंघन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ऐसा क्या गुनाह किया कि रणबीर सिंह का वॉट्स एप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जिसके चलते हजारों पैरामिलिट्री परिवार से संपर्क स्थापित करना दूभर हो गया क्या यह मानव अधिकारों का उल्लंघन नहीं।

एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया कि क्या शहीद परिवारों का सम्मान करना गुनाह है क्या बीएसएफ जवानों के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई खटारा, जर्जर गाड़ी का विरोध करना अपराध था क्या पैरामिलिट्री जवानों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए आवाज उठाना गुनाह है। माननीय गृह मंत्री जी व यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ़ जवानों के शौर्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई जिसका हमने व पूरे देश ने स्वागत किया तो क्या इन्ही सुरक्षा बलों के भलाई वास्ते अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना करना अपराध हो गया। शांतिपूर्ण तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक अपनी बात पहुंचाना कहां तक गलत है।

रणबीर सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में अर्ध सैनिक बलों के जवानों व उनके परिवारों के लिए जंतर मंतर, राजघाट, संसद मार्ग व देश के अन्य हिस्सों में लगातार शांति पूर्ण धरने प्रदर्शन किए गए , केंद्रीय मंत्रीगणों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे गए ताकि सरकार का इन भलाई संबंधित मुद्दों का समाधान कर सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से जवानों को अनुशासन में रहने, अपने सीनियर ऑफिसर के द्वारा जारी आदेशों का पालन करने की हमेशा अपील की गई फिर ऐसा कौन सी गलती मुझे मिली कि मेरा वॉट्स एप अकाउंट बंद कर हजारों पैरामिलिट्री फोर्सेस जवानों व उनके परिवारों से संपर्क खत्म कर दिया। अगर अर्ध सैनिक बलों के जवानों व उनके परिवारों के लिए पेंशन बहाली व अन्य सुविधाओं के लिए आवाज उठाना अपराध है तो ये हम बार बार करेंगे उम्मीद कि वॉट्स एप ऑथोरिटी जल्दी ही मेरे ब्लॉक अकाउंट को फिर से चालू करेंगे। रणबीर सिंह ने ट्विटर व यूटूब चैनल पर जुड़ने की अपील की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox