देश में 6000 के पार कोरोना केस, क्या आएगी नई लहर?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 6000 के पार कोरोना केस, क्या आएगी नई लहर?

-कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के कुल एक्टिव केस 6000 से अधिक हो गए हैं। कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना के नए केस इसके नए वेरिएंट्स के हैं।

इस समय कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के चार सब-वेरिएंट्स फैल रहे हैं। इन्हें आक्रामक नहीं माना जा रहा है, लेकिन इसके फैलने की क्षमता तेज है। डॉक्टरों के मुताबिक भी देश में इस वायरस के संक्रमण को बढ़ावा देने की दर बहुत है। अकेले केरल में इस समय कोरोना के तकरीबन 2000 मामले हैं। आइए जानते हैं कहां कितने केस हैं।

भारत में कितने मामले?
स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक देश में 9 जून को सुबह 8 बजे कोरोना के टोटल एक्टिव केस 6491 दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मगर लगातार एक्टिव की संख्या बढ़ने से इस बात का डर सताने लगा है कि क्या यह कोरोना की नई लहर होगी?

केरल हॉटस्पॉट
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल राज्य से सामने आए हैं। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 2000 के करीब पहुंच चुकी है। कुल एक्टिव केस की बात करें तो राज्य में कोरोना के टोटल मरीज 1957 हैं। यहां कल 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

अन्य राज्यों का हाल
केरल के बाद गुजरात और पश्चिम बंगाल में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस मिले हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या इस प्रकार हैं- गुजरात- 980, पश्चिम बंगाल- 747 और दिल्ली- 728 केस। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 77 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 607 हो गई हैं।

इतने मरीज हुए ठीक
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच देश के लिए एक राहत की खबर यह है कि अबतक कोरोना के 624 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी भी कोरोना की ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई है। इनमें से कई मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल गया है।

अबतक कितनी मौतें?
कोरोना से सोमवार, 9 जून को सुबह 10 बजे तक एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रविवार की बात करें तो देश में 6 मौतें दर्ज की गई हैं। डवभ्थ्ॅ के अनुसार, ये सभी मरीज सिर्फ कोविड से ही पीड़ित नहीं थे बल्कि इन्हें और भी बीमारियां थी। यह 6 मौतें कर्नाटक में 2, केरल में 3 और तमिलनाडु में 1 थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox