
दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर 9 जून को सुबह आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा सुबह करीब 11:10 बजे हुआ, जब स्टेशन के सिग्नलिंग रूम से धुआं उठता देखा गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, यह धुआं तकनीकी कक्ष यानी UPS रूम में आग लगने के कारण उठा था।
आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस दौरान पिंक लाइन की मजलिस पार्क से शिव विहार तक की मेट्रो सेवाएं सुबह 11:20 बजे से अस्थाई रूप से बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। DFS और DMRC ने पुष्टि की कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और किसी भी यात्री या मेट्रो स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
DMRC ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर अग्निसुरक्षा से संबंधित ऑडिट में कई खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!