दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू अभियान जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू अभियान जारी

ऋषिकेश/अनीशा चौहान/- दिल्ली से अपनी महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आए एक युवक की गंगा नदी में डूबने की घटना सामने आई है। युवक फूलचट्टी (गोल्फ कोर्स) के पास गंगा के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सचिन नामक युवक जो कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार क्षेत्र का रहने वाला है, गुरुवार शाम को अपनी महिला मित्र के साथ गंगा किनारे घूमने गया था। इस दौरान वह नदी में थोड़ा आगे चला गया, लेकिन अचानक तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राफ्ट की मदद से गंगा के संभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज है, जिससे तलाश में कठिनाई आ रही है। बावजूद इसके टीम लगातार सभी संभावित स्थानों पर सर्च कर रही है। युवक की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पर्यटकों को गंगा किनारे सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox