गाजियाबाद PCR पर धमकी भरी कॉल, दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजियाबाद PCR पर धमकी भरी कॉल, दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की चेतावनी

नई दिल्ली/ अनीशा चौहान/-   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह धमकी गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात आई एक कॉल के जरिए दी गई। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की बात कही।

गाजियाबाद पुलिस को मिली कॉल
जानकारी के अनुसार, यह कॉल रात करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित PCR (पुलिस कंट्रोल रूम) पर की गई थी। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को धमकी दी और इसके बाद फोन बंद कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने तत्काल इस गंभीर जानकारी को दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया।

फोन बंद, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से कॉल की गई, वह फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच, सुरक्षा कड़ी
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में हलचल
इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता और हलचल देखी जा रही है। विपक्षी नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox