
नई दिल्ली/ अनीशा चौहान/- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह धमकी गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात आई एक कॉल के जरिए दी गई। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की बात कही।
गाजियाबाद पुलिस को मिली कॉल
जानकारी के अनुसार, यह कॉल रात करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित PCR (पुलिस कंट्रोल रूम) पर की गई थी। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को धमकी दी और इसके बाद फोन बंद कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने तत्काल इस गंभीर जानकारी को दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया।
फोन बंद, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से कॉल की गई, वह फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस कर रही जांच, सुरक्षा कड़ी
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में हलचल
इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता और हलचल देखी जा रही है। विपक्षी नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त