प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन, बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे से जुड़ा भारत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन, बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे से जुड़ा भारत

-पीएम मोदी ने चिनाब पुल समेत ₹46,000 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ

कटरा/जम्मू-कश्मीर/अनीशा चौहान/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

भारत की एकता का विराट उत्सव
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ गई है। हम कहते आए हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – और ये अब रेलवे नेटवर्क के माध्यम से साकार हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के विकास को नई गति
पीएम मोदी ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल परियोजना केवल एक नाम नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है। उन्होंने बताया कि आज उनके द्वारा चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू-कश्मीर को मिली हैं और जम्मू में एक नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी हुआ है। ये सभी योजनाएं कुल 46,000 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी हैं, जो राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, एफिल टॉवर से भी ऊंचा
प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ कहा-चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि भारत की इंजीनियरिंग शक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक है। आने वाले समय में यह पुल खुद एक पर्यटक स्थल बन जाएगा, जिससे कश्मीर आने वाले लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करना आसान नहीं था। भौगोलिक चुनौतियां, मौसम की मार और पहाड़ों से गिरते पत्थर – इन सभी बाधाओं के बावजूद सरकार ने इसे मिशन मोड में पूरा किया।

नया भारत, नई रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स “नए भारत की रफ्तार और उसकी दिशा” को दर्शाते हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर न केवल पर्यटकों की पहली पसंद बनेगा, बल्कि औद्योगिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी देश को दिशा देगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox