भरत सिंह ने पलटी नजफगढ़ की तस्वीर- कृष्ण पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भरत सिंह ने पलटी नजफगढ़ की तस्वीर- कृष्ण पहलवान

-नजफगढ़ में नेता आए-गए लेकिन काम किसी ने नही किया, अब हम बदलेंगे.... -पूर्व विधायक व नजफगढ़ के विकास पुरूष की 48वीं जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के विकास पुरूष व पूर्व विधायक भाई भरत सिंह की 48वीं जयंती पर हजारों लोगों ने भरतसिंह को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर भरतसिंह परिवार ने हवन-यज्ञ व शांतिपाठ का आयोजन किया। इस अवसर पर भरत सिंह के बड़े भाई  कृष्ण पहलवान ने कहा कि यूं तो नजफगढ़ में अनेकों नेता आए-गए लेकिन काम किसी ने नही किया। एक भरत सिंह ही थे जिन्होने नजफगढ़ की तस्वीर बदलकर रख दी। आज वो समय आ गया है जब हम अपने प्रिय नेता भरत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और हमेशा नजफगढ़ के पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि भरत सिंह के प्रशंसक व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ काम कर रहे है। इस अवसर पर विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भाई भरत सिंह के अधुरे सपनों को पूरा करें। उन्होने कहा कि हम पूरी ईमानदारी से जनकल्याण के कार्यों को एक चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होने लोगों से कहा कि आप लोग सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें अगर कोई भी काम या शंका है तो आप सीधे अपने विधायक से मिल सकते हैं। श्रद्धांजलि सभा में इस बार भरत सिंह की पत्नी प्रमीला शौकीन व पुत्र चैतन्य शौकीन ने भी भरतसिंह की प्रतिमा पर अपने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पार्षद बांके पहलवान, भाजपा नेता रणवीर शर्मा, जेजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर,  किसान नेता राजसिंह डागर, अमरजीत यादव, सुधीर यादव, धर्मेंन्द्र यादव, लीला पहलवान, प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, शालु सिंघल, हरेन्द्र सिंघल, भाजपा नेता कर्ण सिंह, भाजपा प्रभारी विजय सोलंकी,  विक्रम तहलान, रमेश सहरावत, ओमप्रकाश सहरावत व मुनेश यादव के साथ-साथ अनेकों गणमान्यों ने भरतसिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में लोगों का हुजूम उमड़ा और लोगों ने एक स्वर में अपने प्रिय नेता भाई भरत सिंह को नजफगढ़ का विकास पुरूष बताया। इस अवसर भंडारें का भी प्रबंध किया गया था जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन के बाद कृष्ण पहलवान ने सभी से भंडारें में प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox